Author Archive: Mrityunjay yog team

फाइनेंसियल प्राब्लम के लिये बेसिक व मास्टर चक्र को ठीक करें

3 जून 2016
समस्या आपकी समाधान गुरु जी के…..21
 
सभी को शिवप्रिया का राम राम
सबका जीवन सुखी रहे यही हमारी कामना है.
गुरु जी इन दिनों गहन साधना में हैं. इस बीच उनके मार्गदर्शन में मै ग्रुप में भेजी गई कुछ समस्याओं के समाधान दे रही हूं. अगर आपकी प्राब्लम भी यहां दी समस्याओं से मिलती जुलती है तो आप भी उसके सलूशन को अपना सकते हैं.
1. Shailesh Kumar Mishra, 18 May at 23:21
पर्ाणाम गुरूजी हम आपसे दुर नौकरी चाकरी के जाल मे फसे कभी आपके पास आकर संजीवनी विद्या नही सीख सकते सो एकलव्य की तरह दुर वैठे फेसवुक पर दी गई जानकारी से इस विद्या काे सीखने का कोशिस कर रहे है परनतु करमवदध पुरी जानकारी नही मिल पा ती सभी group के खंगालने पर भी अधुरा रहा.आप तो हमारे से टेलीपैथी से या आभामंडल को वुलाकर हमारी ईच्छा पढ सकते है हमारी मदद करे.शिबगुरू का आदेश मान कर ही सही.
समाधान…
गुरु जी कहते हैं कर्म को सदैव पहली प्रियारिटी में रखें. सो आप अपनी जगह बिल्कुल ठीक हैं.
मगर संजीवनी विद्या इंशानी लाइफ को हील करने वाली महान विद्याओं में से है. इसे अपनाकर न सिर्फ बिना रुकावट सफलतायें हासिल की जा सकती हैं. बल्कि डाक्टरों, ज्योतिषियों, तांत्रिकों, वास्तुकारों के चक्कर लगने बंद हो जाते हैं. इसके जानकार अपनी और दूसरों की प्राब्लम्स को तिनके की तरह उड़ा देने में सक्षम होते है.
गुरु जी ने संजीवनी विद्या सिखाने के लिये कोई फीस न लेने के निर्देश दे रखे हैं. फिर भी समय तो देना ही होगा. इसे सीखने के लिये अधिक डिवोशन की जरूरत होती है. इसके कुछ पड़ाव एेसे हैं जिन्हें सामने आकर ही सीखा जा सकता है.
 फिर भी हमने संजीवनी विद्या उपचारक ग्रुप में दूर दराज के सथियों को संजीवनी सिखाने के लिये 19 चैप्टर पोस्ट किये हैं. जो कि संजीवनी का बेसिक कोर्स है. उसे सावधानी से पढ़ें और करें. बेसिक के बाद की चीजें बहुत ही सावधानी के साथ की जानी चाहिये. उन्हें दूर से नही सिखाया जा सकता. क्योंकि जिस तरह से संजीवनी उपचार किसी के जीवन को सुधार सकता है. उसी तरह चूक होने पर ये किसी के जीवन को बिगाड़ भी सकता है.
 
2. Kiran Bharti
17 May at 17:46
Ram ram….arthik sankat bahut hai…paisa rukta nahi…apna makaan banana cahta hu marag darshan de…
समाधान…
आमतौर से बेसिक चक्र और मास्टर चक्र के बिगड़ने पर ही फाइनेंसियल प्राब्लम आती है. बेसिक चक्र बिगड़ जाये तो लोग अपना काम ठीक से नही कर पाते. या आलस्य के शिकार हो जाते हैं. या काम अधूरे छोड़ देते हैं. या काम की शुरूआत समय से नही करते. कई लोग तो लास्ट मूवमेंट पर काम शुरू करते हैं. ये बातें नुकसान की साबित होती है. जिसके कारण फाइनेंसियल प्राब्लम पैदा होती है.
इसी तरह मास्टर चक्र खराब हो तो लोग गलत डिसीजन लेते हैं.
इसके खराब होने से लोग कन्फ्यूज रहते हैं. क्या करें क्या न करें, इसी उलझन में फंसे रहते हैं. ये स्थिति बेकारी की दशा में ले जाती है.
कुछ लोग सट्टा, लाटरी, शेयर, जुआ, शराब के शिकार हो जाते हैं. इसी चक्र की खराबी के कारण आजकल लोग कम समय में अधिक धन कमाने की स्कीमों में शामिल होकर घर का बचा खुचा धन भी बरबाद कर देते हैं. कुछ लोग तो जेब में हजार रुपये न होने पर भी हजारों करोड़ रुपये पा लेने वाली स्कीमों में लगे रहते हैं. इसी चक्र की खराबी से कुछ लोग तंत्र मंत्र के जरिये सैकड़ों करोड़ रुपये उत्पन्न कर लेने वाली काल्पनिक योजनाओं में उलझकर बरबाद हो रहे हैं.
मासटर चक्र खराब हो तो लोग फिजूलखर्च बहुत करते हैं. जिसके कारण उनके पास धन रुकता हू नही है.
बार बार के गलत डिसीजन फाइनेंसियल प्राब्लम का प्रमुख कारण होते हैं.
इन दोनों चक्रों को ठीक रखा जाये तो फाइनेंसियल प्राब्लम खत्म ह जाती है. चक्र ग्रह-नक्षत्र, वास्तु, तंत्र, या किसी भी वजह से बिगड़े हों, उन्हें संजीवनी विद्या उपचार या एनर्जी रिपोर्ट के द्वारा आसानी से ठीक किया जा सकता है.
आजकल गुरु जी महासाधना में शामिल साधकों के इन दोनों चक्र को भी ठीक कर रहे हैं.