मंत्र संजीवनी का प्रोफेसनल उपयोग: चमत्कार रचने को हो जाएं तैयार

m sanjivni professional
मंत्र संजीवनी का प्रोफेसनल उपयोग: चमत्कार रचने को हो जाएं तैयार

गुरुजी 1-2 दिन में आपसे रूबरू होकर देंगे अचूक टिप्स
मंत्र संजीवनी उपचार अभ्यास के लिये आज 2 नए चार्ट जारी किए गए। संजीवनी उपचारकों से कहा गया है कि वे अपनी सुविधानुसार इनमें जिनका चाहें उपचार करें। अच्छे उपचारकों से उम्मीद की जाती है कि वे हर दिन कम से कम 10 लोगों का मन्त्र संजीवनी उपचार करें।
इससे उपचारक में चमत्कार रचने की क्षमता उतपन्न होती है। अपने व दूसरों के जीवन से समस्याएं उखाड़ फेंकने की क्षमता उत्पन्न होती है। गुरुजी ने कहा है कि आपमें से कई उपचारक मन्त्र संजीवनी से चमत्कार रचने लायक हैं।
चार्ट में हर फोटो के साथ कुछ निर्देश लिखे हैं। आपको उनमें से सिर्फ औरिक पार्ट करना है। अर्थात आभामंडल, उर्जा चक्रों को उपचारित करने का काम करना है। बाकी निर्देश अनुष्ठान करने वाली आचार्य टीमों के लिये हैं।
इस बीच मन्त्र संजीवनी विद्या की चयन समिति ने ससम्मान स्वालंबन के लिये मन्त्र संजीवनी उपचार का  प्रोफेसनल उपयोग करने के इच्छुक साधकों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया है। साथ ही तय किया है कि ऐसे संजीवनी उपचारकों को अपने क्षेत्र में मन्त्र संजीवनी विद्या के प्रशिक्षण संयोजन का अवसर दिया जाएगा। वे अपने स्तर पर अपने क्षेत्र के लोगों के लिये मन्त्र संजीवनी विद्या प्रशिक्षण का आयोजन कर सकेंगे। उनकी मांग पर शिवप्रिया दीदी या गुरुजी खुद ऑनलाइन लोगों को मन्त्र संजीवनी विद्या सिखाएंगे। आयोजन के लिये संस्थान उन्हें मन्त्र संजीवनी रुद्राक्ष, ऑनलाइन लिटरेचर और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराएगा।
जो लोग इस अचूक विद्या का प्रोफेसनल उपयोग करना चाहते हैं, वे ज्यादा से ज्यादा लोगों का मन्त्र संजीवनी उपचार अभ्यास करें। उनके उपचार की क्षमता को ही प्रशिक्षण संयोजक की नियुक्ति का आधार बनाया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन 9999945010 पर सम्पर्क कर लें।