साधक आज सौभाग्य साधना का हवन सम्पन्न करें

WhatsApp Image 2020-04-02 at 11.31.33 AM

सभी साधकों को राम राम
सिद्धिदात्री माता की पूजा के साथ आज सौभाग्य सिद्धि साधना पूर्ण हुई। इस बार अधिकांश साधकों की सौभाग्य साधना अच्छी हुई। उनकी अनुभूतियां दिव्य रहीं।
इस साधना की विशेषता है कि साधना काल में जो अनुभूतियां होती हैं वे साधक के सौभाग्य में स्थापित हो जाती हैं। कालांतर में उनसे सौभाग्य की स्थापना होती है।
साधना के दौरान जिन साधकों ने अपने अनुभव नियमित रूप से भेजे। मैने उनकी ऊर्जाओं का निरीक्षण लगातार किया। उसी के आधार पर सौभाग्य यन्त्र सिद्ध करके साधक की ऊर्जाओं से जोड़ा जाता है। साधना अनुभूतियों को पढ़कर कुछ साधकों की ऊर्जाओं में विचलन मिला, कुछ में विखराव मिला। उन्हें ठीक करके साधना सिद्धि योग्य बनाया गया।
*आज साधना समापन पर साधक घर में कपूर इलायची से यज्ञ करें। उसके लिये उत्तर मुख होजर बैठें। किसी पात्र में कपूर रखें। एक बर्तन में 15 इलायची घी में भिगोकर रखें।
श्री गणेशाय नमः बोलकर होम अनुष्ठान का आरम्भ करें।
हवन की सफलता हेतु भगवान शिव को साक्षी बनाएं। कहें- हे देवाधिदेव महादेव मेरे गुरुदेव आपको साक्षी बनाकर मै सौभाग्य साधना होम सम्पन्न कर रहा हूँ। इसकी सफलता हेतु आप मुझे अनुमति और आशीर्वाद प्रदान करें।
सौभाग्य की देवी से हवन स्वीकारने का आग्रह करें। कहें- हे माता महागौरी मेरे द्वारा किये जा रहे होम कर्म को स्वीकार करें, साकार करें, मेरे सौभाग्य का जागरण करें।
फिर कपूर को जला दें। फिर एक एक इलायची से आहुति दें।
ॐ पंच वरिणी देवाय स्वाहा। बोलकर पहली आहुति दें।
ॐ नवग्रह देवाय स्वाहा बोलकर दूसरी आहुति दें।
ॐ त्रिदेव स्वाहा स्वाहा बोलकर तीसरी आहुति दें।
उसके बाद साधना के मन्त्र ह्रीं मंगले महागौरी नमस्तुते स्वाहा बोलकर 11 आहुति दें।
अंत में
ॐ सर्वे देवाय स्वाहा बोलकर पूर्णाहुति दें।
हवन सम्पूर्ण होने के बाद सौभाग्य यन्त्र की शुभता के लिये देवी संकल्प पूरा करें। कहें- हे सौभाग्य की देवी महागौरी माता सिद्धिदात्री आपको प्रणाम। मेरी साधना स्वीकार करके साकार करने के लिये आपका धन्यवाद। मेरा सौभाग्य जगाने के लिये आपका धन्यवाद। मेरे लिये सिद्ध सौभाग्य यन्त्र को मेरे लिये कल्याणकारी बनाने के लिये आपका धन्यवाद।
उसके बाद ॐ इन्द्राय नमः बोलकर धरती पर कुछ बूंद पानी डालें। माथा टेकें और उठ जाएं।
सौभाग्य हवन सम्पन्न करते ही साधना पूर्ण होगी। उसके बाद सौभाग्य यन्त्र के घर पहुंचने का इंतजार करें। यन्त्र के संपर्क में आते ही सौभाग्य सिद्धि प्राप्त होने लगेगी। सिद्ध यन्त्र के साथ उसके प्रयोग और लाभ प्राप्ति की विधि भेजी जाएगी।
लॉक डॉउन के कारण सौभाग्य यन्त्र के पहुंचने में कुछ बिलंब होगा। किंतु चिंता न करें। इससे यन्त्र के परिणामों पर कोई फर्क नही पड़ेगा।
आपका जीवन सुखी हो
यही हमारी कामना है।
!!शिव शरणं!!

Leave a comment