सदियों पर असर डालने वाला सूर्य ग्रहण

Surya Grhan.png

साधक *ॐ जुं सः सूर्याय नमः* मन्त्र का जप करें
सिद्धियों का शानदार अवसर, मन्त्र जप कर लें

सभी अपनों को राम राम
*26 दिसंबर 2019 ब्रह्मांड में बड़ी घटना होगी।* सूर्य ग्रहण होगा। वैसे तो सूर्य ग्रहण होते रहते हैं, मगर कल का ग्रहण उन खगोलीय घटनाओं में से है जिनका असर सदियों तक रहता है।
कल के ग्रहण में चंद्रमा की छाया सूर्य को 97% तक ढक लेगी। ऐसा तब होगा जब सूर्य और चंद्रमा का ब्रम्हांडीय विचरण एक साथ हो रहा होगा। यह बृहस्पति का सुनहरा क्षेत्र है। ज्योतिषीय रूप से इसे धनु राशि कहा जाता है। ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा के अलावा बुध, बृहस्पति, शनि और केतु भी होंगे। एक साथ 6 ग्रहों का ग्रहण राशि में होना, बड़े असर वाली घटना का कारण बनता है। ऐसी घटनाओं का परोक्ष अपरोक्ष असर सदियों तक रहता है।
ग्रहण से उत्पन्न हर तरह की नकारात्मकता से बचने के लिये साधक *ॐ जुं सः सूर्याय नमः* मन्त्र का जप करें।
जो साधक सिद्धियां अर्जित करना चाहते हैं उनके लिये यह ग्रहण वरदान तुल्य है। ऐसे साधक ग्रहण के समय इस मन्त्र का 10 मिनट जप करके अपने सिद्धि वाले मन्त्र का कम से कम 2 घण्टे जप करें।
*ग्रहण का समय सुबह 8.17 बजे से दोपहर 11.5 बजे तक।*
ग्रहण को लेकर की जाने वाली किसी भी भविष्यवाणी से डरे बिल्कुल नही। उपरोक्त मन्त्र का जप कर लें। आपका कुछ न बिगड़ पायेगा।
*सबका जीवन सुखी हो*
*यही हमारी कामना है।*

Leave a comment