सभी अपनों को राम राम और दीप पर्व की शुभकामनाएं।
पूर्व में बताई विधि अपना कर आज मां लक्ष्मी की कृपा जरूर प्राप्त कर लें।
घर मे लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
शाम 5.41 से 7.38 बजे तक
इसी मध्य गणेश लक्ष्मी पूजन सम्पन्न करें।
काली शक्तियों से बचें
दीपावली के दिन की गई गणेश लक्ष्मी पूजन प्रायः सफल ही होता है, परन्तु इस रात बड़ी संख्या में लोग ब्रम्हांड में विचर रही काली शक्तियों के शिकार हो जाते हैं, कुछ लोग ब्लैक मैजिक के शिकार हो जाते हैं, काफी लोग शत्रु भावनाओं के शिकार होते हैं। इस कारण उनकी दीवाली पूजा व्यर्थ सी चली जाती है।
इन सबके प्रकोप से बचना जरूरी है। इसके पंचदेवों की सुरक्षा आज कई बार प्राप्त करें, अपने मणिपुर चक्र को लॉक करें, आभामण्डल को लॉक करें। यदि किसी वजह से जाने अनजाने आपसे किसी का अहित हुआ है तो भगवान शिव से दया की मांग करें।
दीवाली की रात शत्रुओं पर होने वाले हमले-
जो लोग इस रात किसी को मृत्यु तुल्य स्थिति में पहुंचाना चाहते हैं वे रात 2 से 3.30 बजे तक मारण प्रयोग करते हैं, क्योंकि इस अवधि में ऊर्जाओं का प्रहार अत्यधिक मारक हो जाता है।
इसलिये जिन लोगों को किसी से प्राणों का भय हो तो वे रात 2 बजे पंचदेवों के मन्त्र से सुरक्षा कवच अवश्य बनाएं।
जो लोग अपने दुश्मनों को बर्बाद करना चाहते हैं वे रात 11 से 1 बजे के बीच काली शक्तियां भेजते हैं।
इसलिये रात 11 बजे पंचदेवों की सुरक्षा अवश्य प्राप्त करें।
आप सब भय मुक्त रहें और सदैव सुखी रहें यही हमारी कामना है।
शिव शरणं