मृत्युंजय योग द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए ऑलरेडी मेडिकल कैंप चलाए जा रहे हैं. जो अगले 6 महीने तक जारी रहेंगे. जिसका अनुमानित खर्चा ₹100000 महीना है.
कल संजीवनी उपचार दिवस के उपलक्ष में गुरु जी ने अंक संजीवनी विद्या की पहली बुक भी जारी की. साथ ही गुरु जी ने कल आए हुए साधकों को अंक संजीवनी का पहला चरण सिखाया. एनर्जी गुरुजी द्वारा रचित अंक संजीवनी विज्ञान संजीवनी उपचार का एक बहुत ही सरल तरीका है. गुरुजी ने एक लंबी रिसर्च करके अंक संजीवनी विद्या को इतना सरल बना दिया है कि इसे कोई भी और कभी भी कर सकता है. इसके परिणाम अचूक हैं गुरु जी ने बताया जो लोग अंक संजीवनी का उपयोग करेंगे उनके जीवन में चमत्कार ही चमत्कार होंगे. सभी अंक संजीवनी उपचार जल्द ही चमत्कारी पुरूष सिद्ध होंगे. अंक संजीवनी उपचारक अपना और दूसरों का जीवन संवारने में सक्षम होगा. पहले चरण में गुरु जी ने अंक संजीवनी का लाभ अपने जीवन में पाने का तरीका सिखाया. दूसरे चरण में गुरु जी अंक संजीवनी के जरिए अपना और दूसरों का भविष्य जानने का तरीका सिखाएंगे.
जो भी साधक अंक संजीवनी सीखना चाहते हैं. उनके लिए खुशखबरी है.
22 और 23 सितंबर को दिल्ली आश्रम
दिल्ली आश्रम में शिवप्रिया जी निशुल्क अंक संजीवनी सिखाएंगी. मुंबई आश्रम में गुरु जी साधकों को अंक संजीवनी सिखाएंगे. तो आप सभी तैयार हो जाइए अपना और दूसरों का भविष्य बदलने के लिए.