राम राम मै अरुण,
गुरुदेव के इस पेज का एडमिन हूँ मै.
ध्यान साधना, रिसर्च और जरूरत मंदों की सेवा में अनवरत लगे गुरुदेव के पास समयाभाव के कारण मै आपकी सेवा में रहता हूँ.
आपके लिए सजीवनी शक्ति उपचार के गुरुदेव द्वारा लिखे चैप्टर मै ही यहां आप तक पहुंचा रहा हूँ.
कई लोगों ने गुरुदेव की दिनचर्या जानने चाही है. उनके संकल्प, प्रकल्प जानने की जिज्ञासा व्यक्त की है.
इस सन्दर्भ में आज मै गुरुदेव की दिन चर्या,
उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं सेवा प्रकल्पों के बारे में कुछ जानकारी दे रहा हूँ.
उनका संकल्प…
हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो और सबका भविष्य सुनहरा हो, हर जीवन संरक्षित हो, यही गुरुवर का संकल्प है.
उनकी योजना…
भगवान शिव को गुरु बनाकर लोकसेवा में लगे रहने वाले एनर्जी गुरु श्री राकेश आचार्या जी मानव उर्जा विज्ञान पर अपने अनुसंधान व समाधानों के कारण आज विश्य स्तर पर पहचाने जा रहे हैं. तमाम देशों के जरूरतमंद लोग उनसे समाधान लेकरप लाभांवित हो चुके हैं.
और देश विदेश के तमाम लोग उनसे संजीवनी शक्ति उपचार सीख रहे हैं.
भविष्य में भारतीय सनातन विज्ञान के आधार पर देश में ह्यूमेन एनर्जी पर आधारित संजीवनी शक्ति उपचार का विश्व विद्यालय स्थापित करना उनकी प्रमुख योजना है.
जिसके जरिये सारी दुनिया को ऊर्जा उपचार का वैज्ञानिक लाभ मिलेगा.
निश्चित रूप से यह मानव जीवन के संरक्षण के लिये दिव्य क्रांति साबित होगी.
ऊर्जा उपचार के विज्ञान को जन जन तक पहुँचाने के लिये वे
वर्षों से अति व्यस्तता के बीच भी विभिन्न टी.वी. चैनलों पर लाइव प्रोग्राम देकर लोगों की समस्याओं के समाधान देते आ रहे हैं.
आपमें से अधिकांश लोग उन्ही टी.वी. प्रोग्राम के जरिये ही गुरुदेव के सम्पर्क में आये हैं.
ऊर्जा विज्ञान पर उनकी पकड़….
ऊर्जा विज्ञान और ध्यान साधनाओं पर उनकी पकड़ बहुत गहरी है. इसी कारण भोजन अब उनकी जरूरत नही रहा. वे एनर्जी को ही भोजन के रूप में ग्रहण कर लेते हैं.
गुरुवर पिछले कई सालों से भोजन नहीं करते. उन्होंने 2004 से भोजन त्याग की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. अब सामान्य भोजन उनकी जरूरत नहीं रहा.
उनकी जवसेवा….
गुरुवर खुद भोजन ग्रहण नही करते. लेकिन 1 हजार से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था अपने खर्च पर करते है.
कई सौ बच्चों की पढ़ाई का खर्च खुद उठाते हैं.
नियमित रूप से तमाम जरूरत मंदों का इलाज अपने खर्च पर कराते हैं.
सुखी जीवन या साधनाओ की सिद्धी के लिये जरूरी है कि हमारी एनर्जी और ऊर्जा चक्र ठीक हो. जिन्हें अपने ऊर्जा चक्र व् एनर्जी ठीक करनी नही आती.
उन्हें एनर्जी रिपोर्ट की जरूरत पड़ती है.
एनर्जी रिपोर्ट में अपनी एनर्जी व् चक्रों को ठीक करने की सरल व् प्रभावी तकनीक दी गई है. सभी जानते हैं कि एनर्जी ठीक होने से समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं.
जो लोग गरीब हैं, एनर्जी रिपोर्ट बनाने पर आने वाला खर्च नहीं दे सकते, उनसे 50000 बार ॐ नमः शिवाय मन्त्र लिखवाकर उन्हें गुरुदेव अपने खर्च पर एनर्जी रिपोर्ट दिलवाते है. उसके प्रोसेस का खर्च गुरुदेव खुद उठाते हैं. गुरुदेव के आश्रम में तमाम लोग निःशुल्क साधनाएं करते हैं और निःशुल्क संजीवनी शक्ति उपचार सीखते हैं.
इन सेवाओं के लिये गुरुदेव स्वयं कठिन परिश्रम करते हैं.
एनर्जी रिपोर्ट और हीलिंग से संस्था को जो धन मिलता है उसका अधिकांश हिस्सा उपरोक्त जरूरतमन्दों पर ही खर्च कर दिया जाता है.
उनकी दिनचर्या….
वे दिन भर जरूरत मंदों की सेवा में लगे रहते हैं. रात 10 से 2 बजे तक जागकर लोगों का संजीवनी शक्ति उपचार या हीलिंग करके उन्हें लाभान्वित करते हैं. फिर 5 बजे उठकर पुनः 7 बजे तक लगातार लोगों संजीवनी शक्ति उपचार करते हैं.
उसके बाद 11 बजे तक नियमित अपनी साधनायें करते हैं. फिर लोगों से मिलकर शाम 7 बजे तक उनकी समस्याओं के समाधन देते हैं.
निःशुल्क साधनायें कराते हैं. और संजीवनी उपचार सिखाते हैं.
उसके बाद 9 बजे तक नियमित ध्यान करते हैं.
यहां फेसबुक पर भी कुछ लोग अपनी समस्याओ के बारे में सवाल करते हैं. हमारे सहयोगी उन्हें गुरुदेव तक पहुचाते हैं. समय मिलते ही गुरुदेव उन्हें एनर्जी ठीक करके समस्या मुक्ति के उपाय बताते हैं.
गुरुदेव हमेशा सबके सुनहरे कल के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं.
शिव गुरु को प्रणाम.
गुरुदेव को नमन.