एनर्जी विज्ञान के उपायः कामयाब जिंंदगी …. 8

क्या एनर्जी के उपायों से रिश्ते सुधारे सकते हैं
हां, एनर्जी खराब होने से मन खराब होता है। जिसके कारण वाद-विवाद, कलह पैदा होती है। रिश्ते बिगड़ने में मणिपुर चक्र की ही भूमिका होती है। बिगड़ने पर यह मन में गुस्सा और शक पैदा करता है।
भले ही ये चक्र ग्रहों, वास्तु या ऊपरी बाधा के कारण बिगड़ा हो। इसके ठीक होते ही सम्बंध सुधरने लगते हैं।
उदाहरण के लिये कोई व्यक्ति किसी के प्रति नफरत और गुस्से से भरा हो। तो उसके मणिपुर चक्र को साफ करके छोटा कर दें। फिर उसके आज्ञा चक्र की प्रोग्रािमंग कर दें। कुछ ही समय में उसका व्यवहार बदलने लगेगा। और दोनों के बीच रिश्ते सुधरते नजर आएंगे।

क्या एनर्जी के उपायों से तनाव दूर हो सकता है
सामने नजर आने वाली वजह कुछ भी हो। लेकिन तनाव का मूल कारण एनर्जी का बिगड़ना ही होता है। मणिपुर व आज्ञा चक्र के बिगड़ने पर तनाव व नकारात्मक विचार परेशान करते हैं। भले ही ये चक्र गुस्सा, ग्रहों, वास्तु या ऊपरी बाधा के कारण बिगड़े हों। इनके ठीक होते ही तनाव खत्म हो जाता है।
उदाहरण के लिये कोई व्यक्ति जीवन साथी से विवाद के कारण या प्रेम सम्बंधों में झगड़े के कारण तनाव में है। उसके मणिपुर चक्र को साफ करके आधे आकार तक छोटा कर दें। और आज्ञा चक्र को साफ करके उसकी माफ करने की प्रोग्रामिंग कर दें। कुछ ही मिनटों में वह व्यक्ति रिलैक्स नजर आने लगेगा। और चिड़चिड़ापन छोड़कर हंसने मुस्कराने वालों के साथ शामिल हो जाएगा।

क्या एनर्जी के उपायों से ग्रह दोष, कालसर्प दोष, मंगल दोष भी ठीक हो सकते हैं। इसका जवाब हम आपको अगने अंक में देगें।
तब तक की राम राम।
टीम मृत्युंजय योग

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: