प्रणाम मै शिवांशु
अब तक आपने जाना कि समस्यायें जीवन में सुखों को भंग कर देती हैं। सूक्ष्म शरीर में दूषित उर्जाओं की घुसपैठ समस्याओं का कारण बनती है। दूषित उर्जायें ग्रहों के दुष्प्राभव, वास्तु के दुष्प्रभाव, तंत्र के दुष्प्रभाव, देव बाधाओं, पितृ बाधाओं, गुस्से और आलोचना से पैदा होती हैं।
सूक्ष्म शरीर की सफाई से दूषित उर्जाएं हट जाती हैं। उनके हटने से समस्यायें अपने आप खत्म हो जाती हैं। इसके लिये एनर्जी विज्ञान के उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं। सूक्ष्म शरीर की सफाई के लिये शक्तिपात एक सक्षम तरीका है। शक्तिपात के लिये महासाधना सबसे सरल तरीका है। महासाधना की जानकारी इससे पहले की पोस्ट में दी गई।
अब आगे….
क्या एनर्जी विज्ञान के उपायों से बीमरियां ठीक हो सकती हैं….
हां। बीमरियां तो होती ही हैं एनर्जी खराब होने से। उर्जा दूषित होने के ही कारण होती है। सो इससे न सिर्फ बीमरियों को ठीक किया जा सकता है, बल्कि उन्हें आने से भी रोका जा सकता है।
उदाहरण के लिये किसी व्यक्ति का बी.पी. बढ़ा हो। तो उसकी नाभि के पीछे स्थित मैंगमेन चक्र को साफ करके नीली उर्जा डालकर छोटा कर दें। कुछ मिनटों के भीतर बी.पी. ठीक हो जाएगा। अगर किसी का बी.पी. कम हो रहा हो। तो उसके इसी चक्र को साफ करके लाल उर्टा से बड़ा कर दें। उसी समय बी.पी. बढ़ जाएगा।
क्या एनर्जी के उपायों से फाइनेंस सुधारा जा सकता है…..
हां, जब किसी का मूलाधार व आज्ञा चक्र बिगड़ा हो तो उस पर फाइनेंशियल प्राब्लम आ जाती है। भले ही ये चक्र ग्रहों, वास्तु या ऊपरी बाधा के कारण बिगडे़ हों।
एनर्जी के उपायों से इन्हें ठीक करते ही राहत मिल जाती है।
क्या एनर्जी के उपायों से रिश्ते सुधारे सकते हैं. इस सवाल का जवाब हम आपको आगे की पोस्ट में देंगे। …..क्रमशः
सत्यम् शिवम् सुंदरम्
शिवगुरु को प्रणाम
गुरुवर को नमन.