चैप्टर 2
संजीवनी शक्ति उपचार- सुख, समृद्धि, सुरक्षा का वरदान
संस्थापक एवं लेखक- एनर्जी गुरू राकेश आचार्या
संजीवनी शक्ति को देखने से हमारे लिए इसका लगाव बढ़ता है। साथ ही ये डिवाइन पावर हमारा साथ देने के लिए तैयार हो जाती है।
इसे देखने के लिए खुले आसमान के नीचे आ जायें। वहां सूरज की तरफ पीठ करके खड़े हो जायें। फिर आसमान की तरफ देखना शुरू करें। अपने से लगभग 5 फीट की दूरी पर नजरें टिका दें। और अपलक एक ही जगह देखते रहें।
कुछ ही देर में वहां चमकते हुए पुच्छल तारे से नजर आने लगेंगे। उन्हें ध्यान से देखते रहें। थोड़ी ही देर में उनकी पूंछ गायब हो जाएगी। और वहां चांदी की तरह चमकते बिन्दु दिखने लगेंगें। जो इधर उधर भागते नजर आएंगे।
यही संजीवनी शक्ति है। इसे ध्यान से देखते रहें। धीरे धीरे यह घनी होती जाएगी। और सिल्वर प्वाइंट अपनी तरफ आते नजर आएंगे। इन्हें देखने की प्रेक्टिस करते रहें तो यह शक्ति हमसे रिश्ता मजबूत कर लेती है। और हमारे इशारे समझने लगती है। हमारे मनोभावों के मुताबिक काम करने को तैयार हो जाती है। इसकी प्रेक्टिस आजीवन करते रहनी चाहिए। इससे ग्रह व वास्तुदोष का दुष्प्रभाव भी समाप्त होता है।
संजीवनी शक्ति को हम चांदनी रात में भी देख सकते हैं। रात के समय चांद की तरफ पीठ करके खड़े हो जायें। फिर किसी पेड़ की पत्तियों को देखें। किसी एक जगह नजर टिका कर अपलक देखते रहें। थोड़ी देर बाद पेड़ के पत्तों और डालियों पर फैली संजीवनी शक्ति दिखने लगेगी।
पत्ते और डालियां चांदी से चमकते नजर आएंगे। यह बड़ा ही मनमोहक लगता है। इसे देखने से जीवन में शांति और खुशियां स्थापित होती हैं।
आगे मै आपको संजीवनी शक्ति को छूना और नापना सिखाउंगा।
तब तक के लिए राम राम।
किसी तरह की अतिरिक्त जानकारी के लिए 09999945010 पर काल कर सकते हैं।
आपका जीवन सुखी हो यही हमारी कामना है.