Category Archives: shiv sadhak

गुरुजी के साथ हिमालय साधना करने वालों की लिस्ट तैयार

HIMALAY SADHANA.png
सुनसान के साधक…
गुरुजी के साथ हिमालय साधना करने वालों की लिस्ट तैयार

सभी को राम राम.
गुरुजी के साथ हिमालय साधना करने के इच्छुक साधकों की लिस्ट तैयार हो गयी है।
साधकों से आग्रह है कि वे अपनी तैयारी कर लें। अपने साथ ऐसे कपड़े रखें जिन्हें पहनकर बिना असुविधा पहाड़ चढ़ सकें। अभी वहां गर्म कपड़ों की आवश्यकता नही है। बरसात से बचने के लिये इंतजाम रखें। जूते/स्लीपर ऐसे हों जो गीले पहाड़ों पर फिसलें नही और जल्दी सुख जाएं।
पहाड़ी रास्तों की दुर्गमता और मौसम को देखते हुए महिला साधकों को इस बार की लिस्ट में शामिल नही किया गया है।
साधना 3 दिन होगी। पहाड़ों में बने गुफा स्थल को साधना के लिये चुना गया है। इस स्थान पर कई संतो ने सिद्धि अर्जित की है।
साधक अपना खर्च खुद उठाएंगे। रहने, खाने और लोकल कन्वेंस आदि पर लगभग 20 हजार का खर्च अनुमानित हैं। पिछली कुछ साधनाओं में देखने में आया कि कई साधक अपने खर्च के लिये दूसरों पर निर्भर थे। इससे साधना में विचलन पैदा होता है और यह स्थिति साधना में विघ्न उत्पन्न करती है। सभी साधकों से आग्रह है कि वे अपने खर्च के लिये दूसरों पर निर्भर न रहें।

हेल्पलाइन: 9999945010