Author Archive: Mrityunjay Team

क्या साधना रहस्य को रोक दिया जाये…?

राम राम मै शिवांशु
साधना रहस्य..4 पर राजेश तोमर ने एक कमेंट किया है. जिसे मै मूल रूप से नीचे पोस्ट कर रहा हूँ. आप सब इसे पढें और अपनी राय दें. साथ ही बताएं कि क्या साधना रहस्य को जारी किये जाने से रोक दिया जाना चाहिए….?

Rajesh tomar…
ॐ नमः शिवाय। राम राम गुरु जी। गुरु जी अदृश्य होने ,आसमान मे चलने या पानी मे चलने की सिद्धियो को प्राप्त करने का क्या उद्देश्य है। क्या कोई ऐसी सिद्धि नहीं है जिस से गरीबी ,आंतकवाद ,बीमारी ,महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को मिटाया जा सके। मनुष्य को सदाचारी बनाया जा सके। जन्मों जन्मों से की जा रही अदृश्य होने की साधना का संसार को क्या लाभ होगा गुरु जी। क्या अदृश्य होने या पानी पर चलने की साधना से भगवान् शिव के दर्शन हो सकते है???