Author Archive: Mrityunjay Team

उर्जा नायक की उर्जा यात्रा- परिचय

12187762_913332195425204_675518886822055137_nटीम मृत्युंजय योग का
आप सभी को राम राम
ये सिरीज आपको दुनिया के श्रेश्ठतम हीलर की श्रेणी में लाने जा रही है. इसे हम शिवांशु जीकी आगामी ई बुक उर्जा नायक की उर्जा यात्रा से लेकर कत से सिलसिलेवार ग्रुप में प्रसारित करेंगे.

गुरुदेव को उनके आध्यात्मिक मित्र उर्जा नायक के नाम से पुकारते हैं. शिवांशु जी उनके पांच करीबी शिष्यों में से एक हैं. वे सिद्ध साधक भी हैं और उच्च श्रेणी के संजीवनी उपचारक भी. संजीवनी उपचार विज्ञान को उन्होंने गुरुवर के साथ रहकर नजदीक से जाना और सीखा है.
इन दिनों शिवांशु जी गुरुदेव पर कुछ ई बुक्स लिख रहे हैं. उनमें उर्जा नायक की उर्जा यात्रातकरीबन पूरी हो चुकी है.संजीवनी उपचार के क्षेत्र में चमत्कृत कर देने वाले नतीजे देने वाली यह विश्व की पहली बुक होगी. जिसमें वैदिक विज्ञान को आज के संदर्भ से जोड़कर घटनात्मक क्रम में सिखाया जा रहा है.
संजीवनी विद्या उपचार का करोड़ों साल पुराना विज्ञान है. उर्जा नायक की उर्जा यात्रा में आपको इस दिव्य विद्या की पुनर्स्थापना होती नजर आएगी. उद्देश्य है हर व्यक्ति को उसकी शक्तियों से परिचित कराना और उनका उपयोग सिखाना.
गुरुदेव कहते हैं जब कोई व्यक्ति अपनी शक्तियों का उपयोग करना सीख जाता है, उसी समय वह दुनिया की सभी समस्याओं को जीत लेता है. इसके लिये न किसी जाति का भेद है न किसी धर्म का. जिसके पास पंच तत्व से बना शरीर है वह हर व्यक्ति इसके लाभ का अधिकारी है.
ये श्रंखला हम शिवांशु जी की ई बुक के कुछ चुनिंदा अंश लेकर शुरू कर रहें हैं. यकीनन हीलिंग का ये स्वरूप और उसका विलक्षण प्रयोग दुनिया में और कहीं नही मिलने वाला. इसे पढ़ते पढ़ते ही आप उच्च श्रेणी के हीलर बन जाएंगे.
आप इसके सभी खंडों को ध्यान से पढ़िये और सहेज कर रखें. प्रत्येक खंड आपको संजीवनी उपचारक विद्या के शिखर की तरफ ले जाएगा. इसके प्रयोग से एक दिन आप अपने और अपनों के जीवन से समस्याओं को तिनके की तरह उड़ा देने में सक्षम हो जाएंगे. इसको पढ़कर कोई भी संजीवनी उपचार विद्या को बहुत ही सरलता से सीखकर अपना व दूसरों का जीवन संवार सकता है.
तो तैयार हो जाइये आप भी दुनिया के श्रेष्ठतम हीलर बनने के लिये. और चल पड़िये हमारे साथ इस दिव्य व अलोकिक यात्रा पर.

कई लोगों ने गुरुदेव के टी.वी. चैनलों पर प्रसारित कार्यक्रम की जानकारी चाही है. उसे हम नीचे दे रहे हैं.
1. संस्कार टी.वी. रात 12.20 से 12.40 बजे.
2. जी.स्माइल टी.वी. रात 10 से 10.30 बजे
3. ईश्वर टी.वी. सुबह 8 से 8.30 बजे.