Author Archive: Mrityunjay Team

संजीवनी समाधानः रहें समस्याओं से मुक्त…3 Thyroid – Hypothyroidism

थायरॉइड की समस्या से कैसे हों मुक्त ?-1


thyroid-disease-1

सभी को राम राम

मैं शिवप्रिया

थाइरोइड हमारे शरीर के एक ग्रंथि (gland) का नाम है. यह ग्रंथि (gland) थाइरोइड हॉर्मोन्स बनाता है. इन हॉर्मोन्स को T3 (triiodothyronine) और T4 (thyroxine) हॉर्मोन कहते हैं. यह ग्रंथि (gland) एक और Calcitonin नामक हॉर्मोन बनाता है.

T3 और T4 हॉर्मोन्स हमारे शरीर की चयापचय क्रिया (metabolism) को नियंत्रित करते हैं .

जब किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से थाइरोइड ग्रंथि (gland) T3 और T4 हॉर्मोन्स कम बनाता है ,और इस वजह से blood में इन दोनों हॉर्मोन्स का level कम हो जाता है. तब शरीर की चयापचय क्रिया (metabolism) धीमी हो जाती है. इस कंडीशन को हाइपोथायरायडिज्म (hypothyroidism ) कहते हैं.

आम भाषा में इसे मोटापा बढ़ाने वाली थाइरोइड की प्रॉब्लम कहा जाता है.

बीमारी के लक्षण – COMMON SYMPTOMS

1 ) थकान का अनुभव।hypothyroidism

2 ) अधिक ठण्ड लगना।

3 ) दिल की धड़कनों का धीमा होना।

4 ) काफी नींद आना।

5 ) याददाश्त कमज़ोर होना।

6 ) वज़न का बढ़ना।

7 ) मांसपेशियों में तनाव (muscle cramps)

8 ) बालों का झड़ना

9 ) मासिक धर्म (menstruation) के द्रव्य का अधिक मात्रा में निकलना।

10 ) बांझपन (infertility)

11 ) ध्यान लगाने में तकलीफ होना।

12 ) त्वचा का रूखा हो जाना।

13 ) तनाव।

14 ) उच्च रक्तचाप (high BP )

15 ) हाई cholesterol levels

16 ) कमजोरी 

अगर बच्चे को जन्म से यह बीमारी है तो ,बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत धीमा हो जाता है. और इसकी वजह से बच्चे को कई बड़ी बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

हाइपोथायरायडिज्म (hypothyroidism ) के लिए संजीवनी उपचार

१. पहले आभा मंडल को साफ़ करें

आभा मंडल को साफ़ करने के लिए संजीवनी रुद्राक्ष की सहायता से जनरल क्लींजिंग करेंगे या महा संजीवनी रुद्राक्ष की विधि आभामंडल साफ़ करेंगे. ya ब्रह्मांडीय ऊर्जा से स्नान भी कर सकते है.

२. निम्नलिखित चक्रों को संजीवनी रुद्राक्ष या महा संजीवनी रुद्राक्ष की सहायता से “उपयुक्त ऊर्जा ” से साफ़ करें :

सहस्त्रात्र चक्र

थर्ड आई चक्र

आज्ञा चक्र

विशुद्धि चक्र

छोटा विशुद्धि चक्र

अनाहत चक्र

मणिपुर चक्र

स्वादिष्ठान चक्र

मूलाधार चक्र

हाथों और पैरों के चक्र

३. निम्नलिखित चक्रों को संजीवनी रुद्राक्ष या महा संजीवनी रुद्राक्ष की सहायता से “उपयुक्त ऊर्जा ” से उर्जित करें :

सहस्त्रात्र चक्र

आज्ञा चक्र

विशुद्धि चक्र

छोटा विशुद्धि चक्र

अनाहत चक्र

मणिपुर चक्र

मूलाधार चक्र

हाथों और पैरों के चक्र

जिन लोगों को संजीवनी उपचार की विधि नही आती है या उनके पास संजीवनी रुद्राक्ष नही है वो लोग निम्लिखित टिप्स को फॉलो कर सकतें है. (निम्लिखित सारी टिप्स को क्रम में नियमित फॉलो करने से लाभ मिलेंगे ) :

१. नमक के पानी से स्नान करें .

२. बेलपत्र को 10 मिनट अपलक देखें , उसके बाद शिवलिंग पर चढ़ा दें.

३. शिवलिंग को अपलक 5 -8 मिनट के लिए देखिये.

हाइपोथायरायडिज्म (hypothyroidism ) का आयुर्वेदिक उपचार

1 . नारियल का तेल

नारियल तेल हाइपोथायरायडिज्म (hypothyroidism ) में भी फायदेमंद है.

नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है ,जो थाइरोइड के कार्य को सुचारू करता है. साथ ही यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ता है.

इसका प्रयोग करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने खाने में इसका इस्तेमाल करे.

2 . Vitamin D

Vitamin d कि कमी के कारण भी थाइरोइड कि समस्या हो जाती है. Vitamin D की पूर्ति के लिए आपको रोज सुबह सूरज की गुनगुनी धुप में बैठना चाहिए. यदि आप रोज केवल 15 मिनट भी बैठते है तो इससे आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र (immunity system ) मजबूत होता है. साथ ही आपका मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है.

3 . सेब का सिरका

सेब का सिरका आपके हॉर्मोन को विनियमित(Regulate) करता है. थाइरोइड disorder की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी यह अच्छा घरेलु उपचार है.

इसके अलावा भी सेब के सिरके से कई स्वस्थ्य संबंधी समस्याए जैसे की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, चोलेस्ट्रॉल आदि में फायदा मिलता है.

4 . एक्सरसाइज

नियमित रूप से रोज कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है.

आपका जीवन सुखी हो यही हमारी कामना है.

खुश रहिये और मुस्कुराते रहिये.

Stay Blessed 🙂