Author Archive: Mrityunjay Team

आज हल्दी वाला पानी पीपल को अर्पित करें

51851972_1901165089994251_2931005971939459072_n.jpg

सभी अपनों को राम राम और
बसंत पंचमी की उत्साहपूर्ण शुभकामनाएं।
प्राकृतिक रूप से बसंत पंचमी के दिन अनाहत चक्र और सौभाग्य चक्र पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ज्ञान चक्र में भी सुधार हो जाये तो लम्बे समय तक बढ़िया नतीजे मिलते हैं। 
शायद इसीलिये आज ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना का विधान है।
आभामण्डल की सफाई के लिये आज पानी मे हल्दी मिलाकर पीपल के किसी पुराने पेड़ को अर्पित करें। ताकि ब्रम्हांड से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जाओं का भरपूर लाभ मिल सके।
वैसे भी ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं में कई सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं। लोगों पर लम्बे समय से चली आ रही परेशानियां हटेंगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
भगवान शिव और मां सरस्वती से प्रार्थना है कि इस बदलाव का लाभ आप सभी साधकों को मिले।
खुश रहिये, मुस्कराते रहिये।
*शिव शरणं*