Author Archive: Energy Guru Rakesh Acharya

मणिपुर चक्र को छोटा करके 20 मिनट में हो जाएँ तनाव मुक्त

राम राम
तनाव ने सारी दुनिया के मिजाज बिगड़ रखे हैं।
इसकी वजह से मन बिगड़ रहा है। रिश्ते बिगड़ रहे हैं। घर बिगड़ रहे हैं। समाज बिगड़ रहा है।
और शरीर बिगड़ रहा है।
आज लोगों में 70 प्रतिशत से भी अधिक बीमारियां तनाव के कारण पनप रही हैं। एसिडिटी, बदहजमी, ब्लड प्रेसर, हृदय रोग, सुगर, थाइरॉयड, माइग्रेन, किडनी रोग, डिप्रेशन, ट्यूमर, रसौली, सिस्ट, कैंसर, पैर-पीठ-घुटनों के रोग सहित अनगिनत बिमारियों का कारण तनाव होता है।
तनाव ऊर्जा की बीमारी है। ये दवाओं से नही ठीक होता। इसे दुवाएं भी ठीक नही कर पा रहीं।
आप को खुद ही इसे खत्म करना होगा।
आप इसे कर भी लेंगे।
कर्ज मर्ज कलह, आर्थिक संकट, घाटा, नुकसान, झगड़े, कोर्ट कचेहरी, धोखा, बेवफाई, फ्राड, नाकामी, बेइज्जती, बीमारी, अपराध, भ्रष्टाचार, मनमानी, आलोचना, अवमानना, अवज्ञा, अहसान फरामोसी, ग्रह नक्षत्र, वास्तुदोष सहित तनाव के दिखने वाले हजारों कारण हो सकते हैं। लेकिन वास्तव में इसका सिर्फ एक ही  कारण होता है। वह है मणिपुर चक्र में दूषित स्मोकी ऊर्जा का जमाव।
मणिपुर चक्र भावनाओं का केंद्र है। दूषित ऊर्जा का जमाव चक्र को अस्थिर कर देता है। जिससे भावनाएं उथल पुथल का शिकार होती हैं। ऐसे में धैर्य न्यूनतम हो जाता है। इसी दशा को तनाव कहा जाता है।
आप मणिपुर चक्र को इलेक्ट्रिक वायलेट ऊर्जा से साफ करके कुछ ही मिनटों में तनाव से मुक्त हो सकते हैं। इससे कोई फर्क नही पड़ता कि तनाव का कारण क्या है।
और हाँ, इसमें आपका एक रूपये भी खर्च नही होने वाला। न ही किसी के सहारे की जरूरत होगी।
अगर तनाव के साथ गुस्सा या चिड़चिड़ापन भी हो तो लाइट ब्लू ऊर्जा डालकर इसी चक्र को छोटा कर लें। दोनों खत्म हो जायेंगे। इस पूरी क्रिया में मुश्किल से 20 मिनट लगेंगे।
तो बस हो जाइये तनाव मुक्त।
इसके लिये आप संजीवनी उपचार विधि का उपयोग कर सकते हैं।
विधि की जानकारी नही हो तो आप संजीवनी उपचारक ग्रुप को ज्वाइन कर लें.
उसके सभी चैप्टर बारी बारी ध्यान से पढ़ें. सभी चक्रों और आभामण्डल को ठीक करना सीख जाएंगे.
ग्रुप का लिंक नीचे है.
http://www.facebook.com/groups/shivshiv

image