साधक चले हिमालय की ओर…1

सभी को राम राम
मृत्युंजय योग के साधक हिमालय की ओर कूच करने को तैयार हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब साधकों को हिमालय साधना कराई जा रही है।
बरसाती मौसम के कारण पहली हिमालय साधना में महिला साधकों की अनुमति नही दी गयी है। क्योंकि इन दिनों पहाड़ी रास्ते अधिक दुर्गम हो जाते हैं। 
पहाड़ी जंगलों में टाइगर, तेंदुआ, हांथी सहित तमाम जंगली जानवरों का खतरा रहता है। मौसम और जानवरों के भय के कारण जो लोग किसी बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें भी हिमालय साधना से रोक दिया गया है।
प्रबंधन के मद्देनजर पहली बार की हिमालय साधना में बहुत कम साधकों को अनुमति दी गयी है।
निश्चित रूप से यह साधना बड़ी ही दिव्य और रोमांचभरी होने वाली है।
जो साधक साधना हेतु हिमालय नही जा पा रहे हैं, वे निराश न हों। हम हिमालय साधना का वृतांत नियमित रूप से देते रहेंगे। जिससे पाठक खुद को इस साधना से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। इससे पहले हम हिमालय साधना की तैयारियों के बारे में लगातार जानकारी शेयर करते चलेंगे। साथ ही साधना क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों के बारे में सचित्र जानकारी देते रहेंगे।
यह साधना हिमालय की शिवालिक पर्वत माला में होगी। वहां गुरुजी ने मणिकूट पर्वत पर स्थित एक सिद्ध गुफा का चयन किया है।
आगे हम इस अलौकिक गुफा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। जिसे पढ़कर आपको पता चलेगा धरती पर कैसे कैसे सिद्ध स्थल मौजूद हैं।
क्रमशः!

Leave a comment