Category Archives: shiv sadhak

शक्तिपात आरम्भः साधक अपना लेटेस्ट फोटो भेजे

48370339_732135240506560_8744871306660413440_n13 दिसम्बर 18
सभी अपनों को राम राम
जो साधक अपने घरों से उच्च साधनायें करना चाहते हैं उन पर 14 दिसम्बर से शक्तिपात आरम्भ करुंगा. शक्तिपात के द्वारा उनके आभामंडल, उर्जा चक्रों, कुंडलिनी शक्ति को एक्टिवेट करके उच्च साधना के योग्य बनाया जाएगा. जिससे साधक तन-मन-धन के उद्देश्य पा सकें.
प्रथम चरण में कुंडला जागरण, समृद्धि, अप्सरा और यक्षिणी साधना प्रस्तावित है. इनकी सफलता हेतु आभामंडल, उर्जा चक्रों, कुंडलिनी शक्ति की सक्रियता अनिवार्य होती है.
साधकों पर शक्तिपात के लिये प्रथम चरण की मेरी गहन साधना आज पूरी हो गई. जिसके तहत मौन साधना और शिव सहस्त्रनाम पुश्चरण सम्पन्न कर रहा हूं.
गहन साधना 35 दिन चलेगी.
इस दौरान साधकों पर प्रतिदिन शक्तिपात करुंगा.
शक्तिपात का लाभ उठाने के लिये साधक कुछ बातों पर ध्यान दें.
1. इस पोस्ट के कमेंट बाक्स में आज अपना लेटेस्ट फोटो भेजें. शक्तिपात के लिये फोटो से साधकों का आभामंडल आमंत्रित किया जाएगा.
2. शक्तिपात के समय अपना देवत्व जागरण रुद्राक्ष धारण करके रखें. ताकि साधक के भीतर देव तत्व का जागरण हो सके.उच्च साधनाओं की सिद्धि के लिये देव तत्व का जागरण जरूरी होता है.
3. शक्तिपात प्रतिदन सुबह 7.30 से 10 बजे के बीच होगा. उस बीच 20 मिनट के लिये पूर्व मुख होकर शांत भाव से बैठें और ऊं. ह्रौं. जू. सः मंत्र का जप करते हुए प्राणायाम करें.
4. शक्तिपात ग्रहण करने के बाद शिवगुरू को, धरती मां को, पंचतत्वों को, संजीवनी मंत्र को, संजीवनी शक्ति को और मुझे (एनर्जी गुरू राकेश आचार्या) धन्यवाद अवश्य दें. ताकि शक्तिपात से मिली उर्जायें अग्रिम दिशा निर्देश ग्रहण कर सकें.
5. शक्तिपात के बाद प्रतिदिन मेरी दक्षिणा के रूप में किसी जरूरतमंद को भोजन दान करें. साधना की सफलता हेतु यह अनिवार्य है.
6. *फेसबुक के शिव साधक ग्रुप* में हर दिन शक्तिपात के दिशा निर्देश से सम्बंधित एक पोस्ट की जाएगी. उसके कमेंट में साधक अपने अनुभव अनिवार्यरूप से लिखें. उनके आधार पर मै एनर्जी रीड करके किसी साधक के बारे में कुछ खास बदलाव करना होगा तो करता रहुंगा. क्योंकि शक्तिपात के दिनों में साधकों का निरी7ण जरूरी होता है.
7. गुरू दक्षिणा के रूप में भगवान शिव को प्रतिदिन 10 मिनट राम राम जरूर सुनायें.

*मृत्युंजय योग के ऑफिशल ग्रुप शिव साधक ग्रुप का लिंक मैं नीचे दे रहा हूं घर बैठे साधनओ में शामिल होने के लिए आप इसी ग्रुप को जॉइन करें.*
https://www.facebook.com/groups/shivsadhak/
*सबका जीवन सुखी हो यही हमारी कामना है.*
*शिव शरणं*