संस्थान में सभी के रुद्राभिषेक निःशुल्क होंगे

43326545_1708840179226744_3033034367459917824_n

*शिव शरणं*
सभी अपनों को राम राम
जब देवी देवताओं के भी काम बिगड़ते हैं तो वे रुद्राभिषेक का सहारा लेते हैं.
महासाधना और रुद्राभिषेक में लोगों को धन खर्च न करना पड़े इसके लिये शिव गुरू का निर्देश प्राप्त हुआ है. उनकी प्रेरणा के मुताबिक महासाधना को बिना रुद्राक्ष के करने हेतु विधान तैयार करके लागू किया जा चुका है.
अब रुद्राभिषेक की दक्षिणा को समाप्त कर दिया गया है. भविष्य में संस्थान द्वारा लोगों के फ्री रुद्राभिषेक किये जाएंगे. भगवान शिव की प्रेरणा से संस्थान में कराये जा रहे रुद्राभिषेक का कोई शुल्क नही लिया जाएगा.
जो भी साधक रुद्राभिषेक कराना चाहें उनके लिये वे संस्थान में आकर करा सकते हैं.
जो साधक घर बैठे रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं वे 9999945010 पर अपनी डिटेल भेजकर आग्रह कर सकते हैं.
रुद्रभिषेक के लिये नाम, माता का नाम, गोत्र का नाम भेजना है.
जिस दिन संस्थान में उनका रुद्राभिषेक होगा उस दिन वे अपने स्थान पर ही किसी जरूरत मंद को भोजन दान दें. गाय, कुत्ते और चिड़ियों के लिये खाने की वस्तुवें डालें.

Helpline: 9999945010
सबका जीवन सुखी हो यही हमारी कामना है.

Leave a comment