टोटके और उर्जा विज्ञान- 7

बिक्री बढ़ाने के लिये निम्न उपाय करें।

1495882137-0097एनर्जी गुरु राकेश आचार्याजी ने टोने टोटकों पर 9 साल से अधिक रिसर्च की. उन्होंने पाया कि हजारों साल से दैनिक जीवन का हिस्सा बने टोने टोटके रूढ़िवादिता नहीं बल्कि हमारी एनर्जी को साफ व संतुलित करने का सटीक विज्ञान हैं. घरेलू होने के कारण इनका उपयोग सरल और खर्च न के बराबर होता है. यदि इन्हें तय मानकों के अनुसार अपनाया जाये तो नतीजे बहुत ही सकारात्क निकलते हैं.

गड़बड़ तब हुई जब ये विज्ञान के विषय से अंजान लोगों के हाथों में चले गये. उन्होंने टोटकों की विधियों में तोड़ मरोड़ करके उन्हें पाखंड की भेट चढ़ा दिया. और टोने टोटके बदनाम हो गये. हम वैज्ञानिक विवेचना के साथ लाभकारी टोटकों को ग्रुप में पेस कर रहे हैं. ताकि हमारे साथी उनका लाभ उठा सकें. ध्यान रखें टोटकों का उपयोग सिर्फ उर्जा शोधन के लिये करेंगे. ध्यान रखें कि करने की विधि में मिलावट न करें. तोड़ मरोड़ कर किये जाने वाले टोटके नुकसान भी करते हैं. ध्यान रखें टोटकों के उपाय करने के साथ अपने कामकाज पर फोकस बनाये रखें.  

राम राम मै शिवप्रिया

कई बार अच्छी मेहनत और क्वालिटी की सामग्री के बाद भी बिक्री वैसी नही होती। जैसी चाहिये। इसका कारण दुकान, प्रतिष्ठान की उर्जा का खराब होना होता है। दुकान प्रतिष्ठान की खराब उर्जाओं को हटाने व संतुलित करने के लिये पूर्वजों ने टोटके इजात किये।

उन्हें हम यहां पेश कर रहे हैं। लाभ उठायें।

  1. हमारा व्यापारी वर्ग आम तौर पर बिक्री घटने, या बिक्री पर रोक लगने से अधिक चिंतित रहता है, तो इसके लिए इस उपाय को करें। रविवार को गंगा जल ले कर, उस पर फूंक मार कर, 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ करें। फिर इस जल को व्यापार स्थल पर और सभी दीवारों पर भी छिड़क दें। ऐसे लगातार सात रविवार करें। व्यापार में वृद्धि होगी।
  2. सोमवार को सफेद चंदन ले कर आएं। उसे एक सप्ताह तक घर के मंदिर में रखें, धूप बत्ती दिखाएं तथा एक सप्ताह के बाद उसको घर में पैसों के साथ रखें, तो बिक्री में वृद्धि और घर में खु्यहाली होगी। अगर हो सके, तो सोमवार को इससे अपने माथे पर तिलक भी किया करें।
  3. यदि किसी के अनेक प्रयत्नों के उपरांत भी बिक्री नहीं बढ़ रही, तो किसी भी महीने के ्शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार से प्रयोग करें। व्यापार स्थल के मुख्य द्वार के एक कोने को, गंगा जल से धो कर, स्वच्छ-्युद्ध कर लें। इसके पष्चात् हल्दी से स्वस्तिक बना लें और उसपर चने की थोड़ी सी दाल और गुड़ रख दें। इसके बाद स्वस्तिक को बार-बार न देखें। इस प्रकार प्रत्येक गुरुवार को यह उपाय करें। इससे बिक्री में वृद्धि अवष्य होती है। इस उपाय को कम से कम 11 गुरुवार तक अवष्य करें। पहले चढ़ाये हुए गुड़ और दाल को मंदिर में चढ़ा दें।

हर हर महादेव

शिव गुरु को प्रणाम

गुरुदेव को प्रणाम

Leave a comment