लक्ष्मी महासाधना के मानसिक आरम्भ करने का समय आ गया है

22090046_476463452740408_1218592176387979890_n.jpgसभी अपनों को राम राम
कल शरद पूर्णिमा के अवसर पर आप लोग मखाने की खीर बनवायें.
रात में उसे शिव गुरू को अर्रित करें. उनसे लक्ष्मी सिद्धी की प्रार्थना करें. कहें हे गुरू देव आपको साक्षी बनाकर मै लक्ष्मी महासाधना को तत्पर हूं. लक्ष्मी महासाधना के बाद दीपावली पर घर में लक्ष्मी गुटिका की स्थापना करुंगा. गुटिका के साथ मेरे और मेरे परिजनों के जीवन में मां लक्ष्मी की स्थापना सुनिश्चित हो. इस हेतु खीर का भोग स्वीकारें और मुझे लक्ष्मी सिद्धी हेतु दैवीय सहायता और सुरक्षा प्रदान करें.
उसके बाद लक्ष्मी महासाधना मंत्र का 20 मिनट मानसिक मंत्र जाप करें. जब भी खाली समय मिले चलते फिरते मंत्र को करते रहें. इससे साधकों में माता महालक्ष्मी की दारिद्र को नाश करनी वाली उर्जाओं का संचार होने लगेगा. इसी मंत्र के संकल्प से लक्ष्मी गुटिका में उर्जाओं का संधान हो रहा है. इस कारण गुटिका हाथ में आते ही साधक की उर्जा से जुड़ जाएगी और आजीवन समृद्धि देने वाली उर्जायें प्रदान करेगी.
जो साधक किसी कारण लक्ष्मी महासाधना में नही आ पा रहे हैं मगर दीपावली पर घर में लक्ष्मी गुटिका की स्थापना करना चाहते हैं. वे भी इसे अपनायें. जिन लोगों ने मेरी बताई विधि के मुताबिक स्वयं अपनी गुटिका सिद्ध की है वे भी इस विधि को अपनायें.
इससे लक्ष्मी सिद्धी सुनिश्चित होती है.
मंत्र- *ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मी दारिद्रय नाशय नाशय श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ*

Leave a comment