लो B.P. वालों को ही सताते हैं भूत-प्रेत

17309255_389410184779069_2162358090608967953_n.jpgराम राम, मै शिवप्रिया
पहले के चैप्टर्स में आप सबने आभामंडल की सफाई, उर्जा चक्रों की सफाई और उन्हें उपचारिक करने की विधि सीखी.
आज मै आपको B.P. कंट्रोल करने की विधि बता रही हूं. 
पहले हम बात करेंगे लो B.P. की. इसके परिणाम स्वरूप शरीर व मानसिक दबाव, उलझन, थकावट, सर दर्द, उल्टी आने का अहसास, उदासी, कमजोरी, हाथों-पैरों में ठंडापन, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन पैदा होता है.
जिस व्यक्ति का B.P. लो हो रहा है यदि उसके जीवन से कोई दुखद घटना जुड़ी है, जैसे ब्रेकअप, उपेक्षा, प्रताड़ना, अनदेखी आदि. तो उस व्यक्ति के ऊपरी बाधाओं के शिकार होने का खतरा रहता है.
दरअसल वो खुद की तरफ ध्यानाकर्षण के लिये भूत-प्रेत, ब्लैक मैजिक जैसी क्रियाओं कोआकर्षित कर लेता है. इस बारे में अधिक समय तक गम्भीरता से सोचने के कारण ऊपरी बाधाओं की उर्जा उनके आभामंडल में क्रिएट हो जाती है.
जब कभी किसी व्यक्ति पर भूत-प्रेत-ब्लैक मैजिक का हमला दिखे, तो चेक करने पर आप पाएंगे कि उसका B.P. लो हुआ पड़ा है. उसे ठीक करते ही आप पाएंगे कि उस पर से ऊपरी बाधाओं का असर हट गया. वो बेतुकी गतिविधयों से निकल कर उसी समय सामान्य स्थिति में पहुंच जाएगा.
मैंगमेन चक्र-
यही चक्र B.P. को कंट्रोल करता है. ये नीभि से ठीक पीछे पीठ पर स्थित होता है. इसका काम मूलाधार की उर्जाओं को पम्प करके उन्हें ऊपर पहुंचाना है. ये उर्जाएं ही शरीर में रक्त के संचार को कंट्रोल करती हैं.
जब मैंगमेन चक्र की स्पीड कम हो जाती है, तो वह उर्जा की पम्पिंग कम कर देता है. जिससे B.P. लो हो जाता है.
ठीक करने के लिये चक्र को ग्रीन व वायलेट एनर्जी से साफ करें. फिर उसे रेड एनर्जी से एनर्जाइज कर दें. कुछ ही मिनटों में B.P. सामन्य हो जाएगा.
जिनके पास महा संजीवनी रुद्राक्ष है वे इस क्रिया को बहुत सफलता पूर्वक कर सकते हैं. इसका संजीवनी उपचार करते समय रुद्राक्ष से उपयुक्त उर्जा की मांग करें.
आगे मै आपको हाई B.P. को बिना दवाओं के कंट्रोल करना बताउंगी.
तब तक की राम राम.
शिवगुरू को प्रणाम
गुरु जी को प्रणाम.

Leave a comment