मुम्बई आश्रम  उच्च साधनाओं के लिये सफलता की गारंटी बनेगा

11 फरवरी से शुरु हो रहा मुम्बई आश्रम
उच्च साधनाओं के लिये सफलता की गारंटी बनेगा


प्रणाम मै शिवांशु,
आज मै आपको बहुत ही उत्साह से भरी खबर दे रहा हूं।
समुद्र तट से संलग्न किसी स्थल को जाग्रत कर लिया जाये। उसे ब्रह्मांड के अक्षय उर्जा स्रोत से जोड़ दिया जाये। वहां सभी ग्रहों की उर्जाओं के विपणन को सकारात्मक अंश पर केंद्रित कर दिया जाये। वास्तु की उर्जा को शोधित करके परिष्कृत कर दिया जाये। पंच तत्वों की उर्जा की निर्धारित घनत्व में स्थापना कर दी जाये। और फिर वहां साधना की जाये। तो सिद्धियां दौड़ी चली आती हैं। जैसे समुद्र मंथन से बहुमूल्य निधियां निकलीं वैसे ही एेसे स्थान पर की गई साधनाओं से अध्यात्मिक उपलब्धियां निकल कर सामने आती हैं। समुद्र की विशाल उर्जाओं से सराबोर एेसे साधना स्थल पर की जाने वाली उच्च साधनायें भी सरलता से सिद्ध हो जाती हैं।
11 फरवरी से शुरू हो रहे मुम्बई आश्रम को गुरुदेव एेसी ही सिद्ध शक्तियों से सजाकर जगाने जा रहे हैं।
गुरुवर ने नवी मुम्बई में समुद्र के किनारे आश्रम का चयन कराया है।
हम सबका मुम्बई आश्रम उच्च साधनाओं के लिये सफलता का प्रमाण बनेगा।
लक्ष्मी साधना, समृद्धि साधना, स्वार्णाकर्षण साधना, कुबेर साधना, यक्षिणी साधना, अप्सरा साधना, पीताम्बरा साधना, बगलामुखी साधना, भैरवी साधना, भैरव साधना, कर्ण पिशाचिनी साधना, वाणी सिद्धी साधना, कुंडली आरोहण साधनाओं के लिये मुम्बई आश्रम वरदान साबित होगा।
हम सबके इस आश्रम को दिव्य शक्तियों से भर देने के लिये गुरुदेव 10 फरवरी की शाम मुम्बई पहुंच रहे हैं। दिल्ली आश्रम की सक्रिय टीम पहले ही मुम्बई पहुंचकर साधना आयोजन की बागडोर सम्भांल लेगी। मुम्बई, पूना, सूरत सहित आस पास के तमाम साथियों ने आश्रम के शुभारम्भ पर पहुंचने की इच्छा जताई है। गुरुवर ने आप सभी को मुम्बई आश्रम आने का निमंत्रण दिया है।
11 व 12 फरवरी को गुरुदेव वहां रुककर सफल साधनाओं के आयाम स्थापित करेंगे।
साथ ही गुरुवर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान भी देंगे। आप सब भी समाधान शिविर में आमंत्रित हैं। समाधान शिविर में शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशनके लिये 9999945010 पर अरुण जी से सम्पर्क कर लें।
सत्यम् शिवम् सुंदरम्
शिव गुरु को प्रणाम
गुरुवर को नमन.

Leave a comment