सूर्य ग्रहण पर सम्मोहन साधना करें.

राम राम मै शिवांशु
मै कल रात से दिल्ली में हूँ. गुरुवर से अपनी उन रुकावटी ऊर्जाओं को ठीक करने आया था जो पिछले दिनों स्वामी जी के साथ टेलीपैथी साधना में मेरे आड़े आ गईं. साथ ही दिन में कुछ ऑफिसियल काम भी निपटाया.
बड़ा मन था फिर भी दिल्ली के साधकों से मिल न सका.
कल सुबह की फ़्लाइट है.

कल सुबह 10.11 बजे से 2.30 बजे तक सूर्य ग्रहण है. जो भारत में नही दिखेगा. फिर भी साधना सिद्धि में इसका पूरा महत्व है.
सभी शिव साधक ग्रहण काल में “ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः” मन्त्र का कम से कम 1 घण्टे जाप करें. गुरुवर ने ऐसा निर्देश दिया है.
इस मन्त्र के बाद ॐ नमः शिवाय मन्त्र का भी 20 मिनट जप करें. इससे ग्रहों की ऊर्जाएं आपके अनुकूल होंगी और व्यत्तित्व में सम्मोहन उतपन्न होगा.
ग्रहण काल के प्रारम्भ और अंत में स्नान अवश्य करें.

जिन्होंने पिछले दिनों दिल्ली आश्रम में साधना संपन्न की, वे सभी उच्च साधक उपरोक्त के साथ ही निम्न साधना भी करें. अपने घर पर रहकर 12 से 2 बजे के बीच साधना का मन्त्र जप करें. जैसे रोज रात में करते हैं. दोपहर में जप पूरा होने के बाद 2.30 बजे स्नान करें. फिर कुछ दान करें, जिसमें गुड़ भी शामिल हो.
कल रात की साधना न करें.

Leave a comment