संजीवनी शक्ति उपचार विद्या- गुरुदक्षिणा

11053459_845478538877237_4673765027689915330_nसुपर हीलिंग के तहत संजीवनी शक्ति उपचार विद्या।
यह ब्रह्मांड चलाने वाला बड़ा ज्ञान है। इसको सीखने के बदले गुरुदक्षिणा या आज की भाषा में कहें तो फीस तो देनी ही होगी आपको। वो भी एडवांस।
मेरी फीस के रूप में आप सभी किसी गरीब परिवार को भोजन दें। उन्हें हर माह उनकी जरूरत के मुताबिक आटा दान करें। इसके लिए अपने आस पास कोई परिवार ढ़ूंढ लीजिए। अगर आपको एेसा कोई परिवार न मिले या आप में से कोई धनाभाव के कारण एेसा न कर सकें तो हम मिलकर लोगों का पेट भरेंगे। उसके लिए नीचे की बातों पर ध्यान दें…..

1. यदि आप में से किसी के पास आटा दान के लिए धन नहीं है तो भी आप एक गरीब परिवार को मदद के लिए अपनायें। उसका खर्च हमारी संस्था देगी। उस परिवार को हर माह आटा देने पर जितना खर्च होगा वह हम यहां से भेजेंगे। आपके एकाउंट में।
2. यदि आप को दान के लिए कोई गरीब परिवार न मिले तो हमारी संस्था के जरिए आटा दान कर सकते हैं। हमारी संस्था द्वारा हर माह तमाम परिवारों को अन्न दान दिया जाता है। उसी में से मदद के लिए कोई परिवार आप अपना सकते हैं। इस दशा में आपको आटे का पैसा हमारी संस्था के एकाउंट में भेजना होगा।
3. आप स्वयं कोई गरीब परिवार अपनाएं और अपने खर्च पर हर माह उसे जरूरत भर का आटा दें।
तीनों में से कोई भी बिन्दु आप तत्काल अपना लें।

जिन घरों में कलह या कर्ज की समस्या अधिक हो उनके लिए अन्नदान से बड़ा कोई उपाय नहीं। उन्हें एेसा हमेशा करते रहना चाहिए। इससे अकारण दुख पैदा करने वाली उर्जाएं घर से निकल जाती हैं। और समृद्धि स्थापित होती है।
और हां भगवान शिव को गुरू बनाकर रोज राम राम सुनाना न भूलें। इससे बिगड़ते रिश्ते बनने लगते हैं और मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।
शेष अगली बार….
राम राम.

आपका जीवन सुखी हो यही हमारी कामना है.

Leave a comment