
मृत्युंजय योग फाउंडेशन किसी चमत्कार का दावा या पुष्टि नही करता। यह आध्यात्मिक, ऊर्जा- समर्थन सेवा है। गंभीर शारीरिक, मानसिक समस्याओं के लिए प्रमाणित डॉक्टर से परामर्श अनिवार्य है।
अध्यात्म श्रद्धा, सकारात्मकता, विश्वास और संचित कर्मों का विषय है। परिणाम उसी के अनुरूप होते हैं। हमारे द्वारा साधनाओं, अनुष्ठान, आध्यात्मिक उपचार, आध्यात्मिक वस्तुओं आदि से सम्बंधित लेख/ ब्लाग आदि में वर्णित परिस्थितियों/ परिणामों का संदर्भ शास्त्रों से लिया गया है।
अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति सदैव सतर्क रहें। हमारी सेवाओं, नियमों को ठीक से समझ लें। भलीभांति जांच परख के बाद पूर्ण विश्वास के साथ ही अध्यात्म को अपनायें।
मृत्युंजय योग फाउंडेशन ट्रस्ट एक आध्यात्मिक संस्था है। जो विशुद्ध ध्यान, योग, साधना, सकारात्मकता व ऊर्जा विज्ञान द्वारा मानवीय संंवेदना, आत्मगौरव, नैतिकता, संयम और आत्मबल बृद्धि विकास हेतु परिस्थितियां प्रदान करती है। हम जीवन उत्थान के लिये लोगों द्वारा युगों से अपनाये जा रहे मंत्र, संजीवनी विद्या, आध्यात्मिक उपचार, ध्यान, योग, साधना, मनोविज्ञान के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य लोगों के मन से, जीवन से नकारात्मकता को खत्म करके सकारात्मकता को बढ़ाना है। सभी जानते हैं सकारात्मकता लोगों का जीवन बदलने में सक्षम होती है।
रुद्राक्ष, वनस्पतियां, जड़ी-बूटी, विषेश तरह के फूल-पौधे, धातु, सिद्ध यंत्र, रत्न, क्रिस्टल, पत्थर, शंख, मोती, मोर पंख सहित कई तरह की विशिष्ट जीव संपदा आदि को युगों से सकारात्मक उर्जाओं के संकलन व संचालन हेतु पूजा-साधना सामग्री/ उर्जा उपकरण के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इस सूक्ष्म विज्ञान को अधिक उपयोगी बनाने के लिये शास्त्रगत विधियों को आधार बनाकर हम भी निरंतर शोध-अनुसंधान कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कभी विज्ञान भी इनकी क्षमताओं को जानेगा और लोगों के लिये अधिक सुलभ बनाएगा।
हम सकारात्मक मनः स्थिति, मानव उर्जा विज्ञान, आभामंडल, उर्जा चक्र, पंच तत्व आदि को व्यवस्थित रखकर व्यक्तित्व निर्माण के लिये लोगों को प्रेरित करते हैं। इसके लिये हमारे विशेषज्ञ ऋषिकाल से चले आ रहे उर्जा उपचार, ध्यान, योग, साधना, अनुष्ठान, यज्ञ, मंत्र व संजीवनी मनोपचार, पंच तत्व संतुलन के शास्त्रीय विधान का उपयोग करते हैं।
ध्यान शिविर, योग शिविर, साधना शिविर, मनोविज्ञान वर्कशाप व अन्य आनलाइन अध्यात्मिक आयोजनों के द्वारा हम विश्व भर में लोगों को सकारात्मकता के लिये प्रेरित कर रहे हैं।
दुनिया भर से लाखों लोगों ने इसका लाभ लिया है और निरंतर ले रहे हैं। कोई भी घर बैठे ही हमारी अध्यात्मिक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- श्रद्धालुओं से प्राप्त स्वैच्छिक अंशदान से हमारी संस्था संचालित है।
- लोक हित हेतु स्वैच्छिक अंशदान के लिये हम सदैव आपके आभारी हैं।
- आग्रह है पूर्ण संतुष्टि के बाद ही अपना स्वैच्छिक अंशदान दें।
- कृपया अपना अंशदान सिर्फ मृत्युंजय योग फाउंडेशन के अकाउंट में ही भेजें।
- यदि नगद अंशदान दे रहे हैं तो उसकी अधिकृत रसीद अवश्य प्राप्त कर लें।
- बिना रसीद किसी को भी अंशदान बिल्कुल न दें।
- श्रद्धालुओं की स्वेच्छा से प्राप्त अंशदान से हमारी संस्था निम्न योजनाओं को संचालित करती है.
- ध्यान, योग, साधना, अनुष्ठान, उर्जा उपचार, संजीवनी अनुष्ठान, औरिक अनुष्ठान, यज्ञ, रुद्राभिषेक आदि का अनवरत आयोजन होता रहता है. शास्त्र कहते हैं कि उपरोक्त अध्यात्मिक क्रियायें मानव उत्थान और समाजिक सकारात्मकता में सदैव कारगर सिद्ध होती हैं.
- हमारे संस्थान द्वारा आनलाइन/आफलाइन कराये जाने वाले आध्यात्मिक आयोजनों में हिस्सेदारी का लाभ देश विदेश के असंख्य लोग उठा रहे हैं. भगवान शिव उनकी कामनायें पूरी करें. हम इसके लिये सदैव प्रार्थनायें करते हैं.
- लोगों को उनके आभामंडल, उर्जा चक्र, मानव उर्जा, पंचतत्वों की उर्जा के प्रति सजग करने। उनका उपयोग करके जीवन में सकारात्मकता स्थापित करने हेतु समय समय पर टी.वी. प्रोग्राम मृत्युंजय योग का प्रसारण किया जाता है.
- इसके साथ ही सोसल मीडिया के द्वारा लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है.
- आभामंडल और उर्जा चक्रों, शरीर की संरचना के आधार पंच तत्व की सक्रियता एवं उनके आध्यात्मिक उपचार हेतु लोगों को एनर्जी रिपोर्ट के रूप में विस्तृत जानकारी भेजी जाती है. जिसके उपयोग से लोग घर बैठे ही सकारात्मक उर्जाओं को प्राप्त कर सकते हैं.
- सभी जानते हैं सकारात्मकता न सिर्फ जीवन का उत्थान करती है बल्कि बेहतर समाज और उत्तम देश का निर्माण भी करती है.
- संस्थान द्वारा महासाधना का आयोजन प्रतिदिन 2 बार किया जाता है. जिसमें देश विदेश असंख्य साधक घर बैठे ही ध्यान योग करके अपनी उर्जाओं को सकारात्मक बना रहे हैं.
- संस्थान द्वारा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई, जरूरतमंदों के इलाज, जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था पर नियमित कार्य किया जा रहा है.
सबका जीवन सुखी हो,
यही हमारी कामना है.
किसी भी तरह का सुझाव या शिकायत 9250500800 या shivshiv1008@gmail.com पर दें.