
सम्मानित टी वी चैनल्सः जिन्होंने समय समय पर मृत्युंजय योग का गौरवशाली प्रसारण किया। हम उनके आभारी है।
मृत्युंजय योग फाउंडेशन ट्रस्ट एक आध्यात्मिक संस्था है। जो विशुद्ध ध्यान, योग, साधना, सकारात्मकता व ऊर्जा विज्ञान द्वारा मानवीय संंवेदना, आत्मगौरव, नैतिकता, संयम और आत्मबल बृद्धि विकास हेतु परिस्थितियां प्रदान करती है। हम जीवन उत्थान के लिये लोगों द्वारा युगों से अपनाये जा रहे मंत्र, संजीवनी विद्या, आध्यात्मिक उपचार, ध्यान, योग, साधना, मनोविज्ञान के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य लोगों के मन से, जीवन से नकारात्मकता को खत्म करके सकारात्मकता को बढ़ाना है। सभी जानते हैं सकारात्मकता लोगों का जीवन बदलने में सक्षम होती है।
हम सकारात्मक मनः स्थिति, मानव उर्जा विज्ञान, आभामंडल, उर्जा चक्र, पंच तत्व आदि को व्यवस्थित रखकर व्यक्तित्व निर्माण के लिये लोगों को प्रेरित करते हैं। इसके लिये हमारे विशेषज्ञ ऋषिकाल से चले आ रहे उर्जा उपचार, ध्यान, योग, साधना, अनुष्ठान, यज्ञ, मंत्र व संजीवनी मनोपचार, पंच तत्व संतुलन के शास्त्रीय विधान का उपयोग करते हैं।
ध्यान शिविर, योग शिविर, साधना शिविर, मनोविज्ञान वर्कशाप व अन्य आनलाइन अध्यात्मिक आयोजनों के द्वारा हम विश्व भर में लोगों को सकारात्मकता के लिये प्रेरित कर रहे हैं।
दुनिया भर से लाखों लोगों ने इसका लाभ लिया है और निरंतर ले रहे हैं। कोई भी घर बैठे ही हमारी अध्यात्मिक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।
भारत के अलावा
UK, United States, California, Michigan, Minnesota, Illinois, New Jersey, Texas, Virginia, Canada, France, Germany, Netherlands, Mexico, Nepal, Pakistan, Singapore, Qatar, United Arab Emirates, South Africa
आदि के असंख्य लोग रोज सुबह 7 am और रात 9 pm हमारी फ्री आनलाइन साधना में घर बैठे शामिल होते हैं। फ्री आनलाइन लाइव साधना लिंक के द्रवारा दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी हमारी आनलाइन साधनाओं का लाभ उठा सकता हैं। 2012 से बड़ी संख्या में दुनिया भर के लोग जीवन उत्थान के लिये हमारे आनलाइन लाइव आयोजनों, महासाधना का निरंतर लाभ उठा रहे हैं।
देश के विभिन्न प्रतिष्ठित टी वी चैनलों द्वारा मृत्युंजय योग का गौरवमयी प्रसारण 2012 से लगातार जारी है। इसके साथ मृत्युंजय योग पत्रिका का प्रकाशन, यू ट्यूब चैनल का प्रसारण, सोसल मीडिया पर पोस्ट, ब्लाग, लेख, सामूहिक ध्यान, योग, साधना, हिमालयन साधना, व्यक्तिगत सुझाव, आनलाइन ध्यान साधना, मंत्र संजीवनी विद्या, संजीवनी मनोविज्ञान की आनलाइन वर्कशाप आदि के जरिये हम निरंतर लोगों को अध्यात्म विज्ञान को अपनाकर अपना व दूसरों का उत्थान करते रहने के लिये प्रेरित कर रहे हैं।

इसके लिये भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री आदित्य नाथ योगी जी और देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य मंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने हमें सम्मानित किया।
जी मीडिया ने हमारे जनोपयोगी कार्यों के आधार पर इसके लिये सराहना प्रस्ताव दिये।
हमारे विद्वानों ने दुनिया भर के लाखों लोगों को ऋषि विज्ञान अध्यात्म का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया है। लोगों ने इसका भरपूर लाभ उठाया है। मानव उत्थान का हमारा यह सिलसिला अनवरत जारी है और आप सबके सहयोग से आगे भी जारी रहेगा।
हमसे जुड़ने और सहयोग करने के लिये हम आपके आभारी हैं।
आपका जीवन सुखी हो
यही हमारी कामना है।