शिवप्रिया की शिवसिद्धि…11

WhatsApp Image 2020-03-05 at 9.42.00 PM

शिवप्रिया की शिवसिद्धि…11
एक मृत्यु टली

शिवप्रिया की साधना से एक मृत्यु टल गई। उच्च साधक और संजीवनी उपचारक इस वृतांत को ध्यान से पढ़ें। आगे उन्हें भी इस राह को अपनाना है।
सभी अपनों को राम राम
दिल्ली का एक बड़ा हॉस्पिटल। डेंगू से पीड़ित 12 साल की लड़की को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वेंटीलेटर से हटाने का निर्णय लिया। तीमारदारों से कह दिया शरीर में जान नही बची। अब कोई उम्मीद नही। घर ले जाएं।
वाकया शिवप्रिया की साधना आरम्भ होने के दूसरे दिन का है।
पेशेंट लड़की की मां शिवप्रिया को जानती हैं। उन्होंने शिवप्रिया को कॉल की। ईश्वर की कृपा थी कि उस समय शिवप्रिया गहन साधना से उठ गई थीं। कुछ देर के लिये मौन खोला था। अन्यथा उनकी कॉल ले ही न पातीं।
शिवप्रिया ने अपनी साधना के अदृश्य मार्गदर्शक से संपर्क साधा। लड़की के प्राणों की रक्षा का आग्रह किया। जवाब आ गया। शिवप्रिया ने लड़की की मां से कहा कि उसे वेंटीलेटर से न हटने दें। बीमार के घर वालों के आग्रह पर डॉक्टर उसे कुछ देर और वेंटीलेटर पर रखने को सहमत हो गए।
साधना के मार्गदर्शक ने शिवप्रिया को संजीवनी उपचार का निर्देश दिया। साथ ही बीमार के लिये महामृत्युंजय जप कराने को कहा था।
शिवप्रिया ने मार्गदर्शक के बताए अनुसार लड़की का संजीवनी उपचार आरम्भ किया। उनके कहने पर लड़की की मां ने दिल्ली में महामृत्युंजय जप आरम्भ करा दिया।
जो परिणाम मिले उन्हें देखकर डॉक्टरों ने कहा कि यह तो मिरेकल है।
कुछ घण्टों बाद बीमार लड़की के बेजान शरीर में कुछ सुगबुगाहट शुरू हुई। जिसका अर्थ था कि वह जिंदा है। इसे देखकर डॉक्टरों को मुश्किल से यकीन हुआ। उन्होंने पुनः इलाज शुरू कर दिया। अगले कुछ घण्टों में लड़की के हाथ पैर हिले।
संजीवनी उपचार और महामृत्युंजय जप चलता रहा। डॉ अपना इलाज करते रहे।
मृत्यु टल गयी। जान लौट आई। लड़की को होश आ गया। वह अब पूर्ण स्वस्थ होकर घर आ चुकी है।
शिवप्रिया उच्च संजीवनी उपचारकों को भविष्य में अपने अदृश्य मार्गदर्शक द्वारा सिखाया संजीवनी उपचार सिखाएंगी। उच्च साधकों को उनकी तरह गहन साधना का अवसर भी मिलेगा।
इस बीच शिवप्रिया के साथ अंतिम 7 दिन साधना करने वाले 10 उच्च साधकों का चयन कर लिया गया है। जल्दी ही उन्हें वट्सअप पर दिशा निर्देश मिल जाएंगे। बताता चलूं कि किसी भी साधक को ऐसा अवसर जन्मों के इंतजार के बाद मिलता है।
काफी साधकों ने शिवप्रिया की साधना का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। किंतु शिवप्रिया के मार्गदर्शक ने सीधे तौर पर साधना 10 उच्च साधकों को ही सामिल करने का निर्देश दिया है।
मैने अन्य साधकों को दूसरे तरीके से शिवप्रिया की साधना का हिस्सा बनाने की तैयारी की है। ताकि वे निराश न होने पाएं। जल्दी ही मै इच्छुक साधकों को इसका तरीका बताऊंगा। जिससे वे अपने घर से ही साधना करके शिवप्रिया के साथ हाई डाइमेंशन में प्रवेश कर सकेंगे।
मेरा मानना है कि सभी शिव शिष्यों को साधना के उच्च अधिकार प्राप्त होते हैं। इसलिये उन्हें उच्च अवसर मिलने चाहिये। सो शिव गुरु की साधना तकनीक से उन्हें शिवप्रिया की साधना से जोड़ूंगा।
शिव शरणं।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: